{"_id":"60a16ec48ebc3ecc2b6c0144","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-with-a-pickup-akbarpur-news-knp6287959130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलपुर के साधूपुर मोड़ के पास रविवार देर शाम पिकअप की टक्कर से गुढ़ा थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद निवासी युवक की मौत हो गई। वह गजराजगंज मंगलपुर ससुराल जा रहा था और साधूपुर में साले की दुकान के पास खड़ा था।
फिरोजाबाद निवासी प्रेम किशोर (35) पुत्र रघुवीर रविवार को बाइक से भतीजे गौरव के साथ ससुराल गजराजगंज जाने को निकला था। झींझक में साधूपुर मोड़ पर उसका साला मनोज लोहे के गेट व ग्रिल आदि बनाने की दुकान किए है।
साधूपुर मोड़ पर पहुंचने पर प्रेमकिशोर ने साले की दुकान के पास बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद वह सड़क किनारे ही खड़ा हो गया। इस दौरान साला मनोज दुकान बंद करने लगा तभी झींझक की तरफ से आए तेज रफ्तार पिकप ने प्रेमकिशोर को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बहनोई को मनोज झींझक सीएचसी ले गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर जेपी सिंह ने बताया कि अस्पताल आते ही युवक की मौत हो गई। एसएसआई मंगलपुर राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।