फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man died after being hit by a goods train, not identified

Kanpur News: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

Fri, 12 Sep 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a goods train, not identified
रूरा(कानपुर देहात)। थानाक्षेत्र के सिमरामऊ में गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। कमरे के अंदर लिपाई कर रही मां-बेटी मलबे में दब गईं। तेज धमाके के साथ मकान ढहने पर परिवार व गांव के लोग राहत बचाव के लिए दौड़ पड़े। दोनों को मलबे से निकाल कर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सिमरामऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक सितंबर को उनकी मां मनोज देवी (65) का बीमारी से निधन हो गया था। बुधवार को घर पर नौबार कार्यक्रम था। घर पर रिश्तेदार व परिवार के लोग मौजूद थे। गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब पत्नी उर्मिला देवी (48), बेटी अनवी उर्फ नीशू (22) के साथ घर के पीछे बने कच्चे मकान के हिस्से में लिपाई कर रही थीं। जबकि अन्य सदस्य बाहरी हिस्से में पक्के मकान के पास थे।
विज्ञापन




इसी बीच पीछे के हिस्से में बना कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। तेज आवाज के साथ मकान ढहने व मलबे में मां-बेटी के दबने पर चीखपुकार मच गई। परिवार के लोगों के साथ गांव के लोग उन्हें निकालने में जुट गए। इधर गांव के लोगों ने पुलिस-प्रशासन को घटना की जानकारी दी। पूरा मकान ढहने से मिट्टी निकालने में हो रही परेशानी पर जेसीबी मंगवाई गई। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार रसूलाबाद सुदर्शन सिंह, थानाध्यक्ष रूरा अमित शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे। करीब ढाई घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला गया। पुलिस व ग्रामीण निजी वाहनों से दोनों को लेकर पहले सीएचसी रूरा पहुंचे। यहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां पर दोनों को ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........................



बयान...

आगे के हिस्से में पक्का मकान था, पीछे बने कच्चे मकान की छत ढहने से मां-बेटी की मौत हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। - कपिल सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed