फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man consumed poison along with his minor girlfriend, both admitted to hospital

Kanpur News: नाबालिग प्रेमिका के साथ युवक ने खाया जहर, दोनों भर्ती

Tue, 29 Jul 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A young man consumed poison along with his minor girlfriend, both admitted to hospital
इटावा। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्यार हो गया। प्रेमिका के नाबालिग होने की वजह से परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों 10 दिन पहले घर से चले गए थे। रविवार को युवक ने अपनी बहन की ससुराल के पास प्रेमिका के साथ जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवक ने फोन पर बहन-बहनोई को सूचना दी। इस पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दीपेंद्र (20) निवासी रानीनगर भरथना 10 दिन पहले क्षेत्र की एक नाबालिग को लेकर दिल्ली चला गया था। रविवार को दोनों फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले बहनोई के घर के पास पहुंचे और वहां जहर खा लिया। सूचना पर बहनोई दोनों को लेकर जिला अस्पताल आए। बहनोई ने बताया कि किशोरी के परिवार के लोग दीपेंद्र के घर आकर धमकी दे रहे थे। रविवार दोपहर दीपेंद्र किशोरी के साथ दतावली नहर के पास पहुंचा और दोनों ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी दीपेंद्र ने फोन करके दी। बहनोई ने बताया कि किशोरी से सोशल मीडिया के जरिए साले की दोस्ती हुई थी। दस दिन पहले दोनों परिवार के विरोध के चलते चले गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के नाबालिग होने की वजह से परिजन राजी नहीं थे। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराई है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed