{"_id":"68191979576f6deb7b0e5bbb","slug":"a-workshop-was-held-on-monday-at-the-school-of-business-management-of-chhatrapati-shahuji-maharaj-university-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1099427-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबी ज्ञान तक न रहें सीमित, व्यावसायिक समझ जरूरी : प्रो. सुधांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबी ज्ञान तक न रहें सीमित, व्यावसायिक समझ जरूरी : प्रो. सुधांशु
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में बिजनेस मैनेजमेंट कार्यशाला में शामिल छात्र शिक्षक ।
- फोटो : विश्वविद्यालय
कानपुर।
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में सोमवार को कार्यशाला हुई। शुभारंभ स्कूल के निदेशक प्रो. सुधांशु पांडया, निदेशक कैंपस एलुमनाई डॉ. विवेक सचान एवं निदेशक एलुमनाई डॉ. सुधांशु राय ने किया।
प्रो. सुधांशु पांडया ने कहा कि प्रबंधन शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावसायिक दुनिया की वास्तविक समझ भी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि एमबीए के प्रथम वर्ष के छात्रों को इंटर्नशिप और द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा दी जाएगी। डॉ. विवेक सचान ने एल्युमिनाई नेटवर्क की भूमिका पर प्रकाश डाला।
डॉ. सुधांशु राय ने बताया कि कानपुर की प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों में छात्रों के लिए ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मौके पर ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप समिति के सदस्य सौरभ पांडेय, पार्थ, प्रांजल, वैष्णवी, आयुषी सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।