फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A worker who was installing a tin shed in a factory under construction fell 45 feet down and died

Kanpur News: निर्माणाधीन फैक्टरी में टिनशेड लगा रहा मजदूर 45 फीट नीचे गिरा, मौत

Sat, 02 Aug 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A worker who was installing a tin shed in a factory under construction fell 45 feet down and died
कानपुर। दादानगर में निर्माणाधीन फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर बिना सुरक्षा उपकरणों के टिनशेड लगा रहा मजदूर 45 फीट से ऊंचाई से नीचे आ गिरा। उसके सिर, सीने और हाथ पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। काम कर रहे मजदूर उसे उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के रनिया के गंगा प्रसाद का पुरवा निवासी लल्लूराम (40) मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी राजकुमारी और पांच बच्चे हैं। बड़े भाई कुंवर पाल सिंह ने बताया कि लल्लू प्रसाद रनिया के चिरौरा निवासी ठेकेदार महिपाल के निर्देशन में 15 मजदूरों के साथ काम कर रहे थे। इन दिनों रतनलालनगर की दादानगर स्थित फैक्टरी का निर्माण करा रहे हैं। इसमें टिनशेड लगाने के लिए लल्लू 45 फीट ऊपर चढ़ा था। काम करने के गिरने से माैत हो गई। गोविंदनगर थानाप्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि मिलेगी तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed