फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A worker fell from a height after being electrocuted while painting, and died.

Kanpur News: पुताई करने के दौरान करंट लगने पर ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत

Mon, 02 Feb 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A worker fell from a height after being electrocuted while painting, and died.
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव में शनिवार की रात पड़ोसी के घर पुताई का काम करते समय करंट लगने से ऊंचाई से गिरकर मजदूर घायल हो गया। जानकारी पर परिजन उसे झींझक सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मनकापुर गांव निवासी दीपक (22) पुत्र बलराम शनिवार की रात करीब 8 बजे पड़ोसी के घर में पुताई कर रहे थे। ड्रम पर खड़े होकर दीवार पोतने के दौरान ब्रश बल्ब के होल्डर में छू जाने से उसको करंट लग गया। जिससे वह असंतुलित होकर ड्रम से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे झींझक सीएचसी ले गए। वहां डॉ. जेपी सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि मजदूर की मौत अस्पताल आने से पहले ही हो चुकी है। अनहोनी पर दीपक की मां निर्मला, पिता बलराम रोने लगे। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव घर ले गए। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed