फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman was found hanging from a noose on a jamun tree

Kanpur News: जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकी मिली महिला

Thu, 04 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A woman was found hanging from a noose on a jamun tree
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के आलमचंद्रपुर में बुधवार सुबह एक महिला का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

आलमंचद्रपुर निवासी शिव सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार सुबह उनकी पत्नी पिंकी (45) का शव गांव के बाहर एक जामुन के पेड़ में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। बेटे विमल ने बताया कि मां सुबह 10 बजे के करीब घर से बाहर निकली थीं। काफी देर बाद घर आने पर खोजबीन की गई तो शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर लालपुर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में घर में किसी बात को लेकर विवाद होने की सामने आई। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed