फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman lost her government job due to a fake EWS certificate.

Kanpur News: फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के चलते युवती ने धोया सरकारी नौकरी से हाथ

Sat, 07 Feb 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A woman lost her government job due to a fake EWS certificate.
कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र में कैफे संचालक द्वारा फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनाकर सौंपने से युवती को मिलने वाली सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। युवती का नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन हो गया लेकिन प्रमाणपत्र फर्जी निकलने पर नौकरी नहीं मिल सकी। पीड़िता ने आरोपी कैफे संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्वालटोली निवासी कोमल श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में लोकसेवा आयोग की स्टॉफ नर्स पद पर चयन हुआ था। उन्होंने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र संलग्न किया था। प्रमाणपत्र ग्वालटोली स्थित दादा पॉइंट के अंकित से 1500 रुपये देकर 2023 में बनवाया था। आयोग ने सात मार्च 2025 को परिणाम घोषित किया गया जिसमें नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन हो गया। आयोग ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया तो 19 नवंबर 2025 को ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के फर्जी होने की जानकारी दी गई। कचहरी गईं तो प्रमाणपत्र के फर्जी होने का पता चला। कोमल ने ग्वालटोली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। ग्वालटोली इंस्पेक्टर संजय गौड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed