{"_id":"67db28cca52600f6db0119d8","slug":"a-woman-home-guard-was-drugged-and-raped-then-rs-5-lakh-was-extorted-from-her-kanpur-news-c-362-1-ka11002-120769-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला होमगार्ड को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर पांच लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला होमगार्ड को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर पांच लाख वसूले
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला होमगार्ड के साथ परिचित युवक ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने इन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से पांच लाख रुपये भी वसूले। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने बुधवार को बर्रा थाने में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाई महिला होमगार्ड के मुताबिक फतेहपुर के सिढर्रा गांव के आशीष सैनी का उनके घर आना जाना था। तीन साल पहले 15 अगस्त को वह घर आया और अकेला पाकर उसने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दाैरान आशीष ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। शाम को मां के लौटने पर पूरी बात बताई। मां ने आशीष से बात की तो उसने फोटो और वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
लोकलाज और डर से उन्होंने घटना किसी से नहीं बताई। इस पर आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह ब्लैकमेल करने के साथ ही अक्सर मनमानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर दिया। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने आत्महत्या करने और उसे व मां को फंसाने की धमकी दी। बुधवार काे मारपीट करने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।