{"_id":"68a634493980aff1ad0d57e9","slug":"a-woman-caught-a-robber-running-away-after-robbing-a-diamond-chain-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1234716-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हीरे की चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे को महिला ने गिराकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हीरे की चेन लूटकर भाग रहे लुटेरे को महिला ने गिराकर पकड़ा
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर में मंगलवार की शाम स्कूटी सवार लुटेरा महिला के साहस के आगे पस्त हो गया। उसने बैंक के हेड कैशियर की पत्नी के गले से हीरे के पेंडल वाली सोने की चेन लूटकर भागने का प्रयास किया था लेकिन आगे चल रहे टेंपो से टकराकर गिर गया। फिर उसने भागने की कोशिश की तो महिला ने उसे दबोच लिया और गिराकर पटक दिया। बाबूपुरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। हालांकि घटना के बाद हीरा नहीं मिल सका है।
एम ब्लॉक किदवईनगर निवासी मनोज अग्निहोत्री पंजाब नेशनल बैंक की जाजमऊ शाखा में हेड कैशियर हैं। उनकी पत्नी रश्मि सोमवार को किटी पार्टी के लिए साकेतनगर स्थित रेस्टोरेंट गई थीं। वहां से वह क्षेत्र की रहने वाली अपनी सहेली मीरा अग्रवाल के साथ ई-रिक्शा से आइसक्रीम खाने के लिए किदवईनगर मार्केट जा रही थीं। दोनों जैसे ही हनुमान मंदिर के पास पहुंचीं तभी सामने से आए स्कूटी सवार ने अचानक से झपट्टा मारकर रश्मि के गले से चेन छीन ली और भागने लगा। दोनों के शोर मचाने से लुटेरा तेज गति से भागा तो आगे चल रहे टेंपो में टकराकर गिर गया। पीछे से ई-रिक्शा सवार दोनों महिलाएं भी आ गईं। लुटेरा स्कूटी छोड़कर भागने लगा तो रश्मि ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पटक दिया। सूचना पर आई बाबूपुरवा पुलिस आरोपी को थाने ले गई। तलाशी में आरोपी के पास से चेन मिल गई लेकिन उसमें लगा हीरे का पेंडल कहीं गिर गया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया लुटेरे की पहचान उस्मानपुर कालोनी निवासी विशाल वर्मा के रूप में हुई है। नंबर प्लेट में मिट्टी लगाई हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।