{"_id":"6966a21238867b05d00fabc1","slug":"a-woman-businessman-was-duped-of-rs-180-crore-on-the-pretext-of-investment-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1392953-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निवेश का झांसा देकर महिला कारोबारी से 1.80 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निवेश का झांसा देकर महिला कारोबारी से 1.80 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
कानपुर। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक महिला कारोबारी से 1.80 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला से तीन महीने में ये रुपये निवेश कराए गए हैं।
कल्याणपुर के इंदिरानगर निवासी एक महिला का शाॅपिंग काॅप्लेक्स है। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर अच्छे मुनाफे का लालच देने वाला मैसेज मिला। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक आया और उन्हें एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। साइबर अपराधियों ने उन्हें निवेश पर मुनाफा दिखाने का झांसा दिया। तीन से चार महीने में कई बार राशि निवेश की। दिसंबर 2025 में जब अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो साइबर अपराधियों ने रकम का 40 फीसदी और जमा करने की शर्त रखी। इस पर ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी सतीश चंद्र यादव ने बताया कि महिला के बैंक खातों और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। उन्हें आए मैसेज और लिंक की भी पड़ताल की जा रही है। वीपीएन और वॉट्सएप नंबरों की जांच शुरू हो गई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह साजिश कंबोडिया और चीन के सर्वर से रची गई है।