फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A trolley collided with a bus...two died, people said the driver was driving the car even after refusing

दर्दनाक हादसा: बस मे ट्राला ने मारी थी टक्कर...दो की मौत, लोग बोले- मना करने पर भी गाड़ी भगा रहा था चालक

Fri, 26 Apr 2024 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Apr 2024 12:33 PM IST
सार

Kanpur News: हादसे में घायल सोनाली सिंह ने बताया कि बस का ड्राइवर गलत दिशा में होने के बावजूद काफी तेज गाड़ी चला चला रहा था। अगल-बगल से निकलती गाड़ियों से टकराने का खतरा देखकर हम लोगों ने ड्राइवर से गाड़ी धीमी करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना।

विज्ञापन
A trolley collided with a bus...two died, people said the driver was driving the car even after refusing
अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शादी के लिए कन्या पक्ष के लोगों को कानपुर से लेकर आगरा जा रही बस को औरैया के पास सामने आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। बस उल्टी दिशा में चल रही थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में अनवरगंज निवासी बलदेव और शुक्लागंज निवासी सुशीला की मौत हो गई है। घायल 24 लोग हैलट में भर्ती हैं। हैलट में भर्ती घायल लोगों ने बताया कि ड्राइवर गलत दिशा में तेज गति से बस चला रहा था।

विज्ञापन

हम लोगों ने मना भी किया पर वह नहीं माना। 8/81 शिवकटरा रामादेवी चकेरी निवासी चंद्रशेखर पुत्र रामजीलाल की पुत्री सोना वर्मा की शादी आगरा के मुरथल निवासी गुनगुन वर्मा के साथ तय हुई थी। गुरुवार को विवाह कार्यक्रम आगरा में लोहा मंडी, किशोरपुरा सेक्टर -4 स्थित शकुन मैरिज लॉन से होना था। इसके लिए गुरुवार की सुबह को लड़की पक्ष के लोग प्राइवेट बस से आगरा जा रहे थे।

विज्ञापन

हादसे में घायल बारादेवी निवासी सोनाली सिंह अपनी सास माया देवी, देवरानी दीपा सोनी, ननद मनीषा सिंह, ननदोई विकास सिंह और उनके बेटे दक्ष व बेटी श्रद्धा के साथ बरात जा रही थी। सोनाली ने बताया कि बस का ड्राइवर गलत दिशा में होने के बावजूद काफी तेज गाड़ी चला चला रहा था। अगल-बगल से निकलती गाड़ियों से टकराने का खतरा देखकर हम लोगों ने ड्राइवर से गाड़ी धीमी करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर होने के बाद चीख पुकार मच गई। मनीषा के चेहरे, पैर और हाथ में चोट आई है।

हादसे में चली गई लड़की के मौसा और नानी की जान
भीखेपुर गांव के पास हुए बस और ट्राला की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल बलदेव (40) और सुशीला ( 60) की हैलट पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जिस लड़की सोना वर्मा की शादी के लिए बस सवार आगरा जा रहे थे, मृतक बलदेव उसके मौसा और मृतका सुशीला उसकी नानी थी। 

विज्ञापन

नातिन की शादी के लिए सजा रखे थे अरमान
हैलट में घायलों की तीमारदारी में जुटे लड़की के मामा गोपाल सिंह ने बताया कि शुक्लागंज निवासी सुशीला के पति की काफी साल पहले ही मौत हो चुकी है। नातिन की शादी के लिए सुशीला ने काफी अरमान सजा रखे थे। कई दिन पहले से ही वह नातिन के लिए कपड़े और देने के लिए उपहार की खरीदारी कर रही थीं। हादसे की सूचना पर जब वह हैलट पहुंचे, तो पता चला कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

प्रियंका को नहीं पता कि उजड़ गया है उसका सुहाग
हैलट के इमरजेंसी रेड जोन में किनारे वाले बेड पर भर्ती अनवरगंज निवासी प्रियंका के पति बलदेव की हादसे में मौत हो गई है। जबकि दोनों बच्चे अक्षत और आदित्य भी गंभीर घायल हैं। प्रियंका के पति बलदेव खरादी का काम करते थे। प्रियंका की हालत देख कर उसकी तीमारदारी में जुटे लोगों ने उसे पति की मौत की सूचना नहीं दी है। जबकि वह लोगों से पति के बारे में पूछ रही हैै, तो उसे दूसरे कमरे में इलाज चलने की बात कहकर सांत्वना दी जा रही है।

हैलट पहुंचे घायलों की सूची
समीर सिंह (20), पवन सिंह (39), जानवी (38), आस्था सिंह (22), प्रियंका (36), सुभी सिंह (13), आदित्य (12), मोहित सिंह (27), कमलेश कुमार तिवारी (53), अनीता (60),  रोहित सिंह (45), सुशील वर्मा (50), माया देवी (60), मनीषा सोनी (38), सोनाली (28), छवि वर्मा (05), रिषभ (22), सुनीता (50), दक्ष (12), अनमोल (16), अक्षय वर्मा (11), दीपा (28),  विकास (42) और श्रद्धा (09)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed