फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A speeding car hit several people and then collided with an egg cart

Kanpur News: तेज रफ्तार कार कई लोगों को टक्कर मार अंडे के ठेले से टकराई

Sun, 15 Jun 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A speeding car hit several people and then collided with an egg cart
कानपुर। मूलगंज के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। लोगों ने पीछा किया तो बचने की कोशिश में चालक घंटाघर की ओर भाग निकला। इस दौरान कई वाहनों में टक्कर मारते हुए कार सुतरखाने वाली रोड पर एक अंडे के ठेले से टकराकर रुक गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का रिम तक टूट गया। घटना से गुस्साए लोगों ने चालक को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने चालक व घायल राहगीरों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात मूलगंज की ओर से काले रंग की तेज रफ्तार एमजी की विंडसर कार दो वाहन सवारों को टक्कर मारते हुए निकल गई। राहगीरों ने कार का पीछा किया तो बचने की कोशिश में चालक तेजी से कार को भगाते हुए कलक्टरगंज की ओर ले गया। यहां पर कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए घंटाघर की ओर भाग निकला। घंटाघर से सुतरखाने वाली रोड पर अंडे के ठेले में टक्कर मारने के बाद रिम टूटने की वजह से कार रुक गई। कार के रुकते ही लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। कुछ ने उसके नशे की हालत में होने का आरोप लगाकर कार में तोड़फोड़ की। इस दौरान यातायात रुक गया। सूचना पर फीलखाना और हरबंश मोहाल थाने का फोर्स मौके पर आ गया। सभी घायलों को केपीएम व उर्सला अस्पताल पहुंचाया। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि कार चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की संभावना जताई जा रही है। कार मूलगंज, बादशाहीनाका, कलक्टरगंज और घंटाघर के पास टक्कर मारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed