फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A special campaign will be launched from June 5 to 21 to mark the completion of 12 years of the Central Government.

Kanpur News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान

Fri, 05 Jun 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A special campaign will be launched from June 5 to 21 to mark the completion of 12 years of the Central Government.
कानपुर देहात। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जिला प्रशासन 5 से 21 जून 2026 तक ''सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान'' थीम पर आधारित विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। माती स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए अभियान की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभांवित करना सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें पांच जून को पर्यावरण दिवस पर ''एक पेड़ मां के नाम''अभियान के तहत सभी विकास खंडों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा। इस दौरान मलिन बस्तियों में ''सरकार आपके द्वार'' शिविर लगाकर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। वहीं 14 से 16 जून तक विकास खंडों में जनकल्याणकारी मेलों और ''विकसित भारत संकल्प सम्मेलन'' का आयोजन होगा, जिसमें प्रबुद्धजन आमजन से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ विधान जायसवाल ने कहा कि 17 से 20 जून के बीच जिला स्तर पर विकास प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित होगी, इसमें कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को जागरूक करेगा। जबकि 21 जून को अभियान के समापन करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद भर में योग कार्यक्रम होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपालें लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एएसपी आलोक प्रसाद, सीएमओ डॉ. जय गोविंद, प्रभागीय वनाधिकारी एके पांडेय और डीडीओ सुनील कुमार तिवारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed