फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A special awareness campaign will be run for women's safety.

Kanpur News: महिला सुरक्षा के लिए चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

Mon, 12 Oct 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A special awareness campaign will be run for women's safety.
कानपुर देहात। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 का शंखनाद रविवार को अकबरपुर में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिसकर्मियों की स्कूटी रैली का शुभारंभ कर किया। रैली रूरा तिराहे से शुरू होकर अकबरपुर ओवरब्रिज तक निकाली गई। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रैली के बाद एडीजी, डीआईजी यमुना प्रसाद ने महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध और गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी सहायता की जानकारी भी दी जाएगी। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा दल और महिला बीट पुलिस अधिकारी गांवों, कस्बों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।
विज्ञापन

महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी जाएगी। वहीं जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आगामी त्योहारों को देखते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एडीजी, एसपी, जिलाधिकारी ने स्कूली छात्राओं के साथ हम होंगे कामयाब गीत गाया। साथ ही गीत के शब्दों के जरिये परिश्रम कर लक्ष्य को पाकर कामयाब होने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने पैदल गश्त भी किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ सदर संजय सिंह, सीओ सौरभ वर्मा, अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed