फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A soldier coming to attend a wedding with his son was crushed by a truck and died

Kanpur News: बेटे के साथ शादी में शमिल होने आ रहे फौजी को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 07 Mar 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A soldier coming to attend a wedding with his son was crushed by a truck and died
कानपुर देहात। बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होने आ रहे स्कूटी सवार फौजी को अकबरपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर घायल हो गया। सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से उनका हेलमेट चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर चैन निवासी अनिरुद्ध पाल (36) सुंदरनगर पनकी में रहते हैं। बुधवार रात को वह अपने बेटे आर्यन (14) के साथ स्कूटी से दोस्त की शादी में शामिल होने अकबरपुर आ रहे थे। कानपुर-इटावा हाईवे के अकबरपुर कस्बा स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरे तो ट्रक का पहिया उनके सिर को रौंदता हुआ निकल गया और स्कूटी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। बेटा आर्यन दूसरी तरफ गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को अस्पताल भिजवाया। बड़े भाई अशोक ने बताया कि अनिरुद्ध सेना में ही तैनात अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होने अकबरपुर आ रहे थे। पति की मौत के गम में अचेत होने के कारण पत्नी से उनके दोस्त के नाम की जानकारी नहीं हो पाई है। वह दो भाईयों में छोटे थे। उनकी मौत से पिता रामबाबू, मां श्याम कुमारी, पत्नी दीप्ति बदहवास हैं। वहीं, पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है। अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
वर्ष 2004 में सेना में हुई थी भर्ती
जवान के साले शिवम ने बताया कि उनके जीजा अनिरुद्ध वर्ष 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। बीते एक साल से राजस्थान के नसीराबाद में हवलदार के पद पर तैनात थे। 27 फरवरी को एक माह की छुट्टी लेकर घर आए थे।

...................
पांच साल से पनकी में रह रहा था परिवार
भाई अशोक कुमार ने बताया अनिरुद्ध की शादी वर्ष 2008 में कानपुर निवासी दीप्ति से हुई थी। उनके एक बेटा आर्यन है, जो कानपुर स्थित सैनिक स्कूल की कक्षा आठवीं का छात्र है। भाई ने पनकी के सुंदरनगर में प्लॉट खरीदा था और पांच साल पहले घर बनाकर अपनी पत्नी व बेटे के साथ वहीं रहने लगे थे। जबकि परिवार के अन्य लोग गांव मंगलपुर के खानपुर चैन में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed