{"_id":"64f8397590909ab85d0229b5","slug":"a-snake-fell-from-a-moving-car-and-sat-coiled-on-the-highway-hamirpur-jolhupur-state-highway-case-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चलती कार से गिरा सांप...हाईवे पर कुंडली मारकर बैठा, हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाईवे का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चलती कार से गिरा सांप...हाईवे पर कुंडली मारकर बैठा, हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाईवे का मामला
Wed, 06 Sep 2023 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:05 PM IST
सार
Hamirpur News: वीडियो में एक चलती हुई कार के पिछले हिस्से में आधा लटका हुआ सांप दिखाई देता है, जो झटका लगने से हाईवे में गिर जाता है। कार के पीछे चल चल रहे बाइक सवार इसका वीडियो बना लेते है।
विज्ञापन
हाईवे पर बैठा सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में हाईवे पर कुंडली मारकर बैठे सांप का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाईवे के बदनपुर गांव के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो रात का है, लेकिन कब का है...इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
वीडियो में एक चलती हुई कार के पिछले हिस्से में आधा लटका हुआ सांप दिखाई देता है, जो झटका लगने से हाईवे में गिर जाता है। कार के पीछे चल चल रहे बाइक सवार इसका वीडियो बना लेते है। स्टेट हाईवे पर गिरते ही सांप कुंडली मारकर कुछ देर के लिए बैठ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी वजह से पीछे चल रही कार और बाइकें बीच रास्ते खड़ी हो जाती है। सांप के सड़क किनारे से खेतों की तरफ निकल जाने के बाद लोग आगे बढ़ते हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।