फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SE inspects Maudaha Dam; issues instructions to remain alert.

Hamirpur News: एसई ने किया मौदहा बांध का निरीक्षण, अलर्ट रहने के निर्देश

Thu, 27 Aug 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
SE inspects Maudaha Dam; issues instructions to remain alert.
गोहांड (हमीरपुर)। लगातार हो रही बारिश के चलते मौदहा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध का निरीक्षण किया। साथ ही विभागीय टीम को बांध की निगरानी के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार व अधिशासी अभियंता प्रणव कुमार ने मौदहा बांध पहुंच स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बांध के जलस्तर, फाटकों और पानी की निकासी व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बांध में पानी की आवक बढ़ी हुई है। बांध के बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए पानी की निकासी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बांध के नाै फाटक खोल दिए गए हैं जिनसे लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। कहा कि फिलहाल बांध की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जलस्तर के अनुसार फाटकों से पानी की निकासी को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed