फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A snake bit a mother and daughter sleeping on the roof, one died

Kanpur News: छत पर सो रही मां-बेटी को सांप ने डसा, एक की मौत

Tue, 29 Jul 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A snake bit a mother and daughter sleeping on the roof, one died
चकरनगर। बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव में शनिवार देर रात छत पर सो रही मां-बेटी को सांप ने डस लिया। परिजन पास के एक गांव में झाड़-फूंक कराते रहे। इस बीच रविवार सुबह बेटी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन मां को जिला अस्पताल ले गए। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रजनी देवी (45) और उनकी पुत्री शिवानी (17) निवासी बंसरी गांव शनिवार रात छत पर सो रही थीं। इस दौरान सांप ने दोनों को डस लिया। परिजन दोनों को पास के गांव रितौर की मड़ैया में एक वैद्य के पास झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। शिवानी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद रजनी देवी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में इलाज के बाद उसकी जान बच गई है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




सर्प डस से एक किशोरी की मौत हुई है। परिजनों ने प्रशासन को बिना सूचना दिए ही बेटी का जल प्रवाह कर दिया है। सरकारी अस्पताल में सर्पदंश का इलाज है लेकिन झाड़ फूंक में पड़ने की वजह से इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। सभी से अपील है कि यदि सांप डसता है तो सबसे पहले सीएचसी या जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- ब्रम्हानंद कठेरिया एसडीएम चकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed