{"_id":"66d1731921c6a2fed2083d4a","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-moving-bike-father-and-son-narrowly-escaped-accident-was-averted-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चलती बाइक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग...जलकर राख, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र, ऐसे टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चलती बाइक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग...जलकर राख, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र, ऐसे टला हादसा
Fri, 30 Aug 2024 12:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:52 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी के रामादेवी में एचएएल सब्जी मंडी के पास बाइक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, चलते-चलते अचानक बाइक में आग लग गई। हादसे में पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
kanpur fire
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में चकेरी के रामादेवी में गुरुवार शाम चलती बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग बुझने से पहले ही बाइक जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
रामादेवी चौकी प्रभारी विनीत त्यागी ने बताया कि चकेरी के विमानपुरी निवासी उत्कर्ष गौतम अपने पिता के साथ बाइक से यशोदानगर निजी काम से जा रहे थे। एचएएल स्थित सब्जी मंडी के पास रैंप में चढ़ते ही शॉर्ट सर्किट से बाइक में आग लग गई। लपटें उठते ही उत्कर्ष व उनके पिता बाइक सड़क किनारे खड़ी कर उतर गए। पुलिस ने इलाके के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन