फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A pipeline burst has disrupted water supply for two days, causing problems for 12,000 people.

Kanpur News: पाइप लाइन फटने से दो दिन से ठप जलापूर्ति, 12 हजार लोगों को परेशानी

Sat, 03 Oct 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A pipeline burst has disrupted water supply for two days, causing problems for 12,000 people.
मूसानगर। नगर पंचायत के बालाजी धाम वार्ड स्थित नलकूप से जुड़ी मुख्य पाइप लाइन फटने से दो दिन से जलापूर्ति ठप है। करीब 12 हजार आबादी को पेयजल किल्लत हो रही है। लोग नगर निकाय के टैंकर या फिर पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से जरूरत का पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बालाजी धाम वार्ड में बुधवार शाम को मुख्य पाइप लाइन फट गई थी। इसके बाद से आंबेडकर नगर, कृष्णा नगर, अशोक नगर, गौसगंज, बालाजी धाम, आजाद नगर और गांधी नगर की जलापूर्ति ठप है। इसके चलते लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। घरों की टोटियां सूखी हैं। सुरेंद्र सोनी, अनिल गुप्ता, अंबर और सुनील ओमर ने बताया कि नलकूप में खराबी के कारण समस्या बनी हुई है। हैंडपंपों पर सुबह से ही पानी भरने वालों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

कई जगह लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद पानी मिल पा रहा है। आसपास के सबमर्सिबल से भी लोग जरूरत भर पानी ले रहे हैं। जबकि नगर निकाय प्रशासन की ओर से पांच टैंकर लगाए गए हैं। इनसे लोगों को जरूरत का पानी बाल्टी में भरकर ले जाना पड़ रहा है। लोगों ने पेयजल पाइप लाइन मरम्मत कराए जाने की मांग की है। मूसानगर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह ने बताया कि मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जल्द ही जलापूर्ति बहाल कराने का प्रयास है। पांच टैंकरों से अलग-अलग वार्डों में पानी की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed