फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A person pushed DM in DUDA office, police caught him, ADM Finance ordered investigation

Fatehpur: डीएम को डूडा कार्यालय में व्यक्ति ने दिया धक्का, पुलिस ने दबोचा…एडीएम वित्त ने दिए जांच के निर्देश

Tue, 06 Aug 2024 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Aug 2024 12:18 PM IST
सार

Fatehpur News: डूडा कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम सी. इंदुमती को एक युवक धक्का मार दिया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, डीएम का पारा देखकर एडीएम राजस्व अविनाश त्रिपाठी ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन
A person pushed DM in DUDA office, police caught him, ADM Finance ordered investigation
डूडा कार्यालय में बाहरी व्यक्ति से पूछताछ करतीं जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के लचर तंत्र को सुधारने के लिए जिलाधिकारी सी. इंदुमती लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं। सोमवार को डीएम ने कलक्ट्रेट समेत कई सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, कलक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में मौजूद चार बाहरी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुरानी तहसील स्थित विभागों की जांच में नदारद मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन काटने क निर्देश दिया है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित रिकार्ड रूम रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्हें रिकार्ड रूम के भीतर अधिवक्ता व बाहरी व्यक्ति मिले। उन्होंने आरआरके दिनेश सोनी व एआरके सुभाष त्रिपाठी को फटकार लगाते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी को दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। लवलेश निवासी हरिहरगंज, आशुतोष निवासी पटेल नगर एवं अभिषेक निवासी पटेल नगर फोटोकॉपी मशीन के पास अवैध रूप से गोपनीय अभिलेखों से छेड़छाड़ करते मिले।
विज्ञापन

उनके अलावा आशुतोष को गोपनीय अभिलेखों एवं नकल रजिस्टर पर छेड़छाड़ करते हुए पाया। जिलाधिकारी ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही व्यवस्थापक खागा पर भी विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। बिंदकी तहसील से संबद्ध चपरासी राजेश के साथ भी एक बाहरी व्यक्ति पाया गया। इन दोनों पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अपर उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि ये सुनिश्चित करें कि महत्वपूर्ण सरकारी पत्रावलियों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो और कोई भी बाहरी व्यक्ति रिकार्ड रूम के अंदर न घुसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्टीकरण लेते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया
जिलाधिकारी ने एआईजी स्टांप व चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी पटल सहायकों का परिचय के बाद कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिला नगरीय विकास कार्यालय (डूडा) व नगर पालिका परिषद सदर का भी औचक निरीक्षण किया। नगर पालिका में रामगोपाल पांडेय, अजहर हुसैन, विजय कुमार, राजेश कुमार गौड़ व इरफान अली सिद्दीकी सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनका स्पष्टीकरण लेते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अविनाश त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), धीरेन्द्र प्रताप, अपर उपजिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम को धक्का मार भागने का प्रयास
डूडा कार्यालय में औचक निरीक्षण करने पहुंची डीएम जैसे ही कार्यालय के अंदर प्रवेश करने लगीं, तभी अंदर मौजूद एक युवक उन्हें धक्का मारकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया, वहीं एडीएम वित्त ने युवक से पूछताछ कर संबंधितों को जांच के निर्देश दिए हैं। डूडा कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम सी. इंदुमती को एक युवक धक्का मार दिया। डीएम का पारा देखकर एडीएम राजस्व अविनाश त्रिपाठी ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। युवक ने अपना नाम अतुल बताया। वह पूर्व में डूडा में सर्वेयर के पद पर कार्यरत था, जिसे भ्रष्टाचार के आरोप में कपंनी ने निकाल दिया गया था। पीओ डूडा को पूरे मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी प्रकरण का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में धक्का मारने के बाद डीएम आक्रोशित होकर युवक पर कार्रवाई की मुद्रा में दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed