फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A patient and spent nine

एक मर्ज और नौ खर्च

Wed, 22 Jun 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
A patient and spent nine
जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।
कानपुर। डायबिटीज, एंटीबायोटिक समेत कई तरह की कॉम्बिनेशन वाली दवाएं मार्केट से गायब होने  लगी हैं। डॉक्टरों को अब एक मर्ज के उपचार के लिए अलग-अलग दवाएं लिखनी पड़ रही हैं। इसका बोझ मरीजों की जेब पर पड़ा है। मेडिकल कॉलेज  के डॉक्टरों का भी मानना है कि गंभीर चोटों के अलावा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसे तमाम रोगों का इलाज कॉम्बिनेशन दवाओं पर रोक के बाद महंगा हो गया है।
विज्ञापन

दस मार्च को केंद्र सरकार ने कॉम्बिनेशन की 344 दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इसमें डायबिटीज की सबसे ज्यादा 23 तरह की दवाएं थीं। हार्ट, ब्लड प्रेशर, खांसी, एंटीबायोटिक आदि की भी दवाएं प्रतिबंध में शामिल की गई थीं। आदेश के खिलाफ दवा कंपनियों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की। हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी ज्यादातर कंपनियों ने कॉम्बिनेशन वाली दवाओं को बनाना छोड़ दिया है। इसका असर अब मार्केट में दिखने लगा है।
विज्ञापन

पायोग्लिटाजोन कॉम्बिनेशन वाली नहीं मिल रही
डायबिटीज की दवाओं में सबसे महत्वपूर्ण मालीक्यूल पायोग्लिटाजोन है। इस दवा के साथ कॉम्बिनेशन की दवाएं नहीं मिल रही हैं। अब डॉक्टरों को मजबूरी में पायोग्लिटाजोन को अलग से लिखना पड़ रहा है। इससे मरीजों को दवाएं महंगी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीबायोटिक तो चलेगी 
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर चोटों में तो तगड़ी एंटीबायोटिक ही चलाई जाती है। उदाहरण के रूप में हड्डियों के घाव को भरने के लिए लिंजोलिड व सेफेक्जाइम या लिंजोलिड व सेफरोक्जाइम कॉम्बिनेशन की दवाएं बहुत अच्छा काम करती हैं। दोनों कॉम्बिनेशन की दवाएं बंद होने से डॉक्टरों को दोनों दवाएं अलग-अलग लिखनी पड़ रही हैं। इससे मरीजों को हर खुराक 20 रुपये से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

गैस की दवा पर  गलत सूचना
कानपुर (ब्यूरो)। गैस की कैप्सूल और एक सीरप के लेबल पर गलत सूचना (मिस ब्रांडेड) की पुष्टि के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों को मिस ब्रांडेड दवाओं का उत्पादन एक महीने बंद करना होगा। ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि एक स्टोर से ली गई दवा ओमेप्राजोल, राम नारायन बाजार से ली गई दवा ओमेडीएम और स्वरूप नगर से ली गई टीजर सीरप जांच में मिस ब्रांडेड साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed