फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A mortar shell resembling a missile was found in the modified Non River channel.

Kanpur News: संशोधित नोन नदी के नाले में मिला मिसाइल की तरह दिखने वाला मोर्टार शेल

Thu, 11 Jun 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A mortar shell resembling a missile was found in the modified Non River channel.
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर के पास से निकली नोन नदी के नाले में बुधवार दोपहर मछली पकड़ रहे युवकों को मिसाइल की तरह दिखने वाला एक मोर्टार शेल पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। चारों तरफ घेराबंदी कर जांच शुरू की। वहीं, झांसी से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन


गजनेर-रायपुर सड़क पर जसवापुर के पास बने पुल के नजदीक गिरने वाले नाले में बुधवार दोपहर ढाई बजे के करीब कुछ लड़के मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान गड्ढे में उन्हें कीचड़ में मोर्टार शेल पड़ा दिखा। इसकी जानकारी युवकों ने गांव के लोगों को दी। इधर गांव के अनिल ने संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। मिसाइल की तरह दिखने वाली वस्तु के मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ देर बाद गजनेर थाना पुलिस के साथ सीओ अकबरपुर संजय सिंह व फॉरेंसिक टीम पहुंचीं।
विज्ञापन




पुलिस ने इसे मोर्टार शेल बताते हुए जांच शुरू की। साथ ही जिस स्थान पर मोर्टार शेल मिला उसके चारों तरफ से घेराबंदी की। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से उसे पानी भरे गड्ढे में डलवाया। इधर मौके पर मौजूद जोधेपुर निवासी पूर्व सैनिक डाक बाबू ने बताया कि यह मोर्टार शेल है। युद्ध के दौरान पैदल सैनिक इसका प्रयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी मारक क्षमता करीब 500 मीटर तक होती है। मोर्टार शेल में आगे की ओर पंखा लगा है। इससे अनुमान लगाया कि यह निष्क्रिय नहीं है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बम निरोधक दस्ता झांसी से आ रहा है। दस्ता आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी। प्रथम दृष्टया मोर्टार शेल प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed