{"_id":"6a46d2630d8e87404f01138e","slug":"a-mini-stadium-will-be-built-at-the-gsvm-medical-college-grounds-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1575125-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मैदान में बनेगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मैदान में बनेगा मिनी स्टेडियम
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मैदान में 25 करोड़ से मिनी स्टेडियम बनेगा। यहां क्रिकेट के साथ फुटबाल, वॉलीबॉल समेत कई खेल हो सकेंगे। सिंथेटिक ट्रैक के साथ ही फुटसाल का निर्माण किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) डॉ. सारिका मोहन ने 30 जून को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर और अयोध्या मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आदि के साथ बैठक की थी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बैठक में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए सचिव ने स्वीकृति दी है। निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मिनी स्टेडियम कॉलेज के प्रशासनिक भवन के पीछे स्थित मैदान में बनेगा।
इसकी डिजाइन, ड्राइंग और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मैदान में क्रिकेट के साथ ही फुटपाथ, वॉलीबाॅल, बैडमिंटन, टेनिस कोर्ट के साथ ही सिंथेटिक ट्रैक और फुटसाल बनेगा। यहां चिकित्सा छात्रों से लेकर जूनियर डॉक्टर पढ़ाई से बचे समय में अपनी रुचि के हिसाब से खेल खेल सकेंगे। खाली समय में उनमें बुरी संगत होने, बिगड़ने की आशंका रहती है। मिनी स्टेडियम बनने से स्टूडेंट इधर-उधर भटकने के बजाय खेलेंगे।