फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A massive fire broke out in the Sub Registrar office in Chitrakoot, most of the documents were burnt to ashes

Chitrakoot: सब रजिस्ट्रार ऑफिस में लगी भीषण आग, ज्यादातर दस्तावेज जलकर खाक, विभाग बोला- चोरों ने दिया अंजाम

Wed, 24 Jan 2024 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

Chitrakoot News: कर्वी स्थित सब रजिस्ट्रार विभाग के कार्यालय में भीषण आग लग गई, जिसमें सारे दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। मामले में एसडीमए ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
A massive fire broke out in the Sub Registrar office in Chitrakoot, most of the documents were burnt to ashes
सब रजिस्ट्रार विभाग में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में बुधवार सुबह सब रजिस्ट्रार विभाग, कर्वी के कार्यालय में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अधिकांशतः दस्तावे जलकर खाक हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक चोर हाथ साफ करने आए थे, लेकिन कुछ न मिलने से चोरों ने दफ्तर में आग लगा दी।

विज्ञापन

घटना में कंप्यूटर कक्ष जलकर खाक हो गया है। चोर लैपटॉप, कैमरा, डीवीआर इत्यादि उपकरण लेकर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची दमकल आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली अंतर्गत पुरानी कोतवाली में रजिस्ट्री विभाग संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पुरानी कोतवाली परिसर में स्थित इस  विभाग में जिलेभर के भूमि का रिकॉर्ड है। इस भवन से पुरानी कोतवाली को खाली कराया जा चुका है, सिर्फ रजिस्ट्री विभाग ही संचालित है। इसको भी जल्द खाली कराया जाना था। ऐसे में कई लोगों ने इस आग लगने की घटना पर संदेह जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीमए बोले- मामले की जांच कराई जाएगी
कुछ राजनैतिक दल के लोगों ने भू माफियाओं पर शंका जताई है। इस मामले में अभी तक सब रजिस्टार का पता नहीं चल पाया है, वह मौके पर नहीं आए हैं। अधिकारियों को यह सूचना विभाग के कुछ कर्मचारियों ने दी है। इस मामले में एसडीमए ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed