{"_id":"6a10c04ff203ba44c5035adf","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-tailor-shop-due-to-a-short-circuit-kanpur-news-c-362-1-ka11011-148155-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शॉर्ट सर्किट से टेलर की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शॉर्ट सर्किट से टेलर की दुकान में लगी भीषण आग
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से टेलर की दुकान में भीषण आग लग गई। गाेविंदनगर के 12 ब्लॉक निवासी सुरेंद्र लांबा की पांच ब्लॉक में दीपक विश्वकर्मा के मकान में बोनटेक्स टेलर्स के नाम से दुकान हैं। रात करीब 12.15 बजे एकाएक आग लग गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाना शुरू किया। लपटें देख आसपास रहने वाले काफी सारे लोग सड़क पर आ गए। गोविंदनगर थानाप्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग के कारण जाम की स्थिति भी बन गई थी। उन्हें दूसरे स्थान से निकाला जा रहा है। (संवाद)
.........
वायरल वीडियो : फूलबाग और काकादेव में मारपीट के वीडियो वायरल
फोटो
कानपुर। शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग इलाकों के मारपीट और हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। फीलखाना थाना क्षेत्र के फूलबाग में आईस्क्रीम शॉप के बाहर दो युवक पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते और उलझते दिखे। वहीं काकादेव के पांडुनगर में कुछ युवकों ने एक युवक से गालीगलौज और अभद्रता की। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। (वायरल वीडियो)
........
शास्त्री नगर में सुतली बम से हमला, युवक घायल
कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में सेंट्रल पार्क के पास शुुक्रवार देर रात 12 बजे सुनील बाजपेई पर सुतली बम से हमला कर दिया गया। इससे वह घायल हो गए। आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले दो अपराधियों ने जबरन विवाद किया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने मेडिकल के लिए भेजा है। (संवाद)