फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A man was bitten by a snake in jalaun

विचित्र प्राणी: डॉक्टर ने पूछा- किस सांप ने डसा तो शख्स ने खोल दी बोरी, अस्पताल में मच गई खलबली

Tue, 24 Sep 2024 05:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Sep 2024 05:54 PM IST
सार

Jalaun News: माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में अधेड़ को सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसने सांप को ही बोरी में बंद कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टर ने पूछा कि कौन सा सांप था तब उसने बोरी में बंद सांप को खोल दिया।

विज्ञापन
A man was bitten by a snake in jalaun
बोरी में बंद सांप को खोलता अधेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माधौगढ़ में अधेड़ को सांप ने डस लिया। जिस पर उसने सांप को ही बोरी में बंद कर लिया। परिजन जानकारी मिलने पर उन्हें सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने पूछा कि कौन से सांप ने काटा तो अधेड़ ने बोरी खोल दी। जिससे अस्पताल परिसर में खलबली मच गई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी बृजनंदन सिंह को मंगलवार को सांप ने डस लिया। इससे गुस्साए अधेड़ ने सांप को पकड़ कर बोरी में बंद कर लिया।

विज्ञापन



परिजनों ने उसे एंबुलेंस से ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया।। वहां पर डॉक्टर ने पूछा कि कौन सा सांप था। जिस पर उसने बोरी में बंद सांप को खोल दिया। जिससे अस्पताल में खलबली मच गई। डॉक्टर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ कर ले गई। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed