फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   a loving couple committed suicide in Hardoi, wrote on the status  Life is there but it is a stranger

UP: प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, स्टेटस पर लिखा- जिंदगी है... मगर पराई है, जानें पूरा मामला

Wed, 21 Feb 2024 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Feb 2024 02:54 PM IST
सार

Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र में आम के पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
a loving couple committed suicide in Hardoi, wrote on the status  Life is there but it is a stranger
संडीला सीएचसी में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र में आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा, तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रेमी जोड़ा गांव में एक दूसरे के पड़ोसी होने के साथ एक ही जाति का था। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाग में आम के पेड़ से अलग-अलग रस्सी के फंदे से लटकते हुए देखा, जिसके बाद सूचना परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी, जिसके बाद दोनों को समझा बुझा दिया गया था। विपिन को संडीला रहने के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन

परिजन बोले- हमें जानकारी नहीं यहां कैसे पहुंचे
यह लोग कब यहां पहुंचे...कैसे पहुंचे उन्हें जानकारी नहीं है। मृतक विपिन के चाचा अखिलेश ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। मृतका सैंकी के पिता प्रकाश ने बताया कि दो पुत्रों और दो पुत्रियों में सबसे छोटी थी। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थी।

जिंदगी है...मगर पराई है, गाने के साथ लगाया स्टेटस
फंदा लगाने से पहले प्रेमी युगल ने अपने मोबाइल पर फोटो के साथ गाना जिंदगी है..मगर पराई है..बोल के साथ स्टेटस लगाया। उसके बाद दोनों ने अलग-अलग रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि वो कुछ भी नहीं कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed