फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A high speed bus hit a couple riding a bike, wife died

Kanpur News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Sun, 18 May 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A high speed bus hit a couple riding a bike, wife died
झींझक। रूरा मार्ग स्थित मंडी समिति के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। पत्नी के सिर से बस गुजर जाने से मौत हो गई। जबकि पति बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

अयोध्या नगर अकबरपुर निवासी अभय द्विवेदी लिपिक पद से सेवानिवृत्त हैं। शनिवार को वह पत्नी शशि द्विवेदी (40) को लेकर बाइक से ससुराल किशौरा से लौट रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब झींझक में रूरा रोड स्थित मंडी समिति के पास पहुंचने पर उनको सामने से आ रही बस से टक्कर मार दी। इससे शशि उछल कर बस के टायर के नीचे आ गईं। जबकि अभय बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने घायल महिला को सीएचसी झींझक पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर बेटा शुभम, बेटी प्रज्ञा व परिजन रोने लगे। परिजन शव को घर ले गए हैं। झींझक चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed