फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A half burnt body was found in the house, the accused said Son had committed suicide, for revenge Aghori was k

मौत के बदले में ली जान: अघोरी को पहले पिलाई शराब फिर जला दिया, आरोपी बोले- उसकी वजह से बेटे ने की थी आत्महत्या

Thu, 24 Aug 2023 06:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Aug 2023 06:15 AM IST
सार

Unnao Murder: सीओ विजय आनंद ने बताया कि हत्यारोपियों ने घटना कबूल कर मृतक का नाम पता बताया है। हत्या करने के पीछे का कारण भी बता दिया है। मृतक के घर पुलिस को भेजा गया है, ताकि सही से और जानकारी हो सके।

विज्ञापन
A half burnt body was found in the house, the accused said Son had committed suicide, for revenge Aghori was k
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के न्यूकटरा मोहल्ले में अधेड़ की हत्या कर शव घर में छिपाकर जलाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतक हरिद्वार के थाना मंगलौर के कस्बा लंढोरी का रहने वाला था। वह अघोरी था। हत्यारोपियों ने पांच दिन पहले उसे हरिद्वार से घर लाकर शराब पिलाई थी और गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

किसी को पता न चले इसके लिए तेजाब डालकर शव जला रहे थे। नाम पता मिलने के बाद शिनाख्त के लिए पुलिस की एक टीम हरिद्वार भेजी गई है। मृतक अघोरी तंत्रमंत्र कराने के साथ सट्टे का काम करता था। उसी ने हत्यारोपी के बेटे को भी इसी में फंसाया था। इसके बाद में रुपये उधारी होने पर अघोरी ने बेटे को परेशान किया था।
विज्ञापन

इससे एक साल पहले बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। उसी का वह बदला लेना चाहता था। न्यू कटरा मोहल्ला निवासी संतोष कनौजिया के घर से मंगलवार को पुलिस ने अधेड़ का अधजला शव बरामद किया था। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक और उसके साथी शेरू को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार के अघोरी का निकला है शव
नशे में धुत होने से पहले, तो दोनों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद में सीओ, फिर कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह और रात में एसओजी टीम के सदस्यों ने रातभर हत्यारोपियों से पूछताछ की। नशा उतरने पर हत्यारोपी संतोष कनौजिया ने बताया कि शव हरिद्वार के थाना मंगलौर के कस्बा लंढोरी निवासी सर्वांग उर्फ प्रमोद (55) का है।

प्रमोद के साथ मिलकर करता था सट्टे का काम
हत्यारोपी संतोष ने बताया कि उसका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। बेटा विशाल भी वहीं रहता था। करीब डेढ़ साल पहले विशाल की मुलाकात वहीं अर्जुन नाम के युवक से हुई। वह लंढोरी निवासी अघोरी सर्वांग उर्फ प्रमोद के साथ मिलकर सट्टे का काम करता था। अर्जुन ने विशाल को भी अघोरी से मिलवाया।

पैसा न देने पर मार डालने की धमकी
उसने कहा कि बाबा जो नंबर बताते हैं, वही सही होता है। पैसे के लालच में हत्यारोपी के बेटे ने भी पैसे लगाने शुरू किए और वह हारने लगा। इसके बाद में जब अघोरी का उस पर 6,500 रुपये उधारी हो गया, तो उसने मांगना शुरू किया। न देने पर मार डालने की धमकी दी। धमकी से परेशान विशाल ने पिता संतोष घटना की जानकारी दी।

बेटे ने कर ली थी आत्महत्या
वह रुपये लेकर अघोरी के पास पहुंचा और रुपये अदा किए और बेटे को लेकर घर आ गया। उसके बाद बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। बेटे का शव देखने के बाद संतोष ने अघोरी की हत्या करने का प्लान बनाया, ताकि कोई दूसरा युवा सट्टे के व्यापार में पड़कर अपनी जान न गवाएं। इसमें अपने साथी को भी शामिल किया।

मृतक के घर पुलिस को भेजा गया है
सीओ विजय आनंद ने बताया कि हत्यारोपियों ने घटना कबूल कर मृतक का नाम पता बताया है। हत्या करने के पीछे का कारण भी बता दिया है। मृतक के घर पुलिस को भेजा गया है, ताकि सही से और जानकारी हो सके। फिलहाल दोनों से और पूछताछ करके मामले की गहन जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed