Kanpur Dehat: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमीं से पीटा, पीड़िता बोली- जान से मारने की धमकी दी
सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके चाचा-चाची आ गए। इसके बाद आरोपी ने तीनों को बेरहमीं से पीट दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन थानेदार ने जानकारी से इनकार किया है।
विस्तार
कानपुर देहात में सट्टी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात घर में सो रही एक युवती से गांव के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। साथ ही, विरोध करने पर युवती व उसके चाचा-चाची को आरोपी ने पीट दिया। इसके धमकी देते हुए भाग गया।
पीड़ित युवती ने सट्टी थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इनकार करती रही। पीड़ित युवती ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह अपनी मडैया मे सो रही थी। रात करीब 11 बजे गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया और सोते समय उसे दबोच लिया।
शोर मचाने पर युवक ने उसे पीटा और दुष्कर्म किया। शोर सुनकर उसके चाचा-चाची मौके पर आए, तो आरोपी ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बुधवार को पीड़ित युवती ने थाने जाकर तहरीर दी।
साथ ही पुलिस को आप बीती सुनाई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता और परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
इधर, सिकंदरा क्षेत्र में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश का कहना है कि तहरीर मिलने पर ही कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है।