फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A girl sleeping in the house was raped by pressing her mouth, the family caught the accused

दरिंदगी: घर में सो रही युवती से मुंह दबाकर किया दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी का पकड़ा, ग्रामीणों में है ये चर्चा

Sun, 29 Oct 2023 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Oct 2023 03:49 PM IST
सार

Hamirpur News: थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया।

विज्ञापन
A girl sleeping in the house was raped by pressing her mouth, the family caught the accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही युवती के साथ मुंह दबाकर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की। परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब दो बजे वह अपने घर में एक अलग कमरे में सो रही थी। अन्य परिजन भी घर में अलग-अलग कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन

तभी गांव निवासी युवक नितिन यादव उर्फ खंटी कहीं से घुस आया और उसके कमरे में आकर उसका मुंह दबा लिया। कमरा भी अंदर से बंद कर लिया। मुंह दबाकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने पर परिजनों ने कमरे के बाहर से उसे ललकारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
आरोपी कमरे में से बाहर नहीं निकला और न ही युवती को निकलने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे है मामला
साथ ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा जा रहा है। वहीं, गांव में लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़ पकड़े जाने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराए जाने की चर्चा कर रहे है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed