{"_id":"6af892c6c2dd71a31609f5c4","slug":"procurement-of-pearl-millet-paddy-and-sorghum-could-not-begin-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147665-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शुरू नहीं हो सकी बाजरा, धान व ज्वार की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शुरू नहीं हो सकी बाजरा, धान व ज्वार की खरीद
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे की कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित क्रय केंद्रों पर नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी बाजरा, धान और ज्वार की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। ऑनलाइन पंजीकरण और टोकन लेकर पहुंचे किसान केंद्रों के बाहर उपज रखकर ताैल का इंतजार कर रहे हैं। धान केंद्र प्रभारी के बीमार होने से एक सप्ताह से केंद्र बंद है जबकि ज्वार-बाजरा केंद्र पर बारदाना न मिलने की बात कही जा रही है।
जखेला गांव के किसान कुलवंत सिंह और शिवम सिंह ने बताया कि उन्होंने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। टोकन भी मिल गया है लेकिन तौल नहीं हो सकी। उनका कहा कि केंद्र प्रभारी के बीमार होने के बाद से एक सप्ताह से केंद्र बंद पड़ा है। किसानों को बार-बार केंद्र पर आना पड़ रहा है जिससे उनका समय और परिवहन खर्च बढ़ रहा है। ज्वार-बाजरा क्रय केंद्र प्रभारी मोनिका सचान ने बताया कि ठेकेदारों की नियुक्ति हो चुकी है। बारदाना आते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी। अब तक ज्वार के 52 और बाजरा के चार किसानों ने केंद्र पर पंजीकरण कराया है।