फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A flock of foreign pink mynahs reached the safari, Himalayan vultures were also seen

Kanpur News: सफारी पहुंचा विदेशी गुलाबी मैना का झुंड, हिमालयन गिद्ध भी दिखे

Thu, 07 Aug 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A flock of foreign pink mynahs reached the safari, Himalayan vultures were also seen
सफारी में आनंद लेती विदेशी गुलाबी मैना।  - फोटो : सफारी में आनंद लेती विदेशी गुलाबी मैना।
इटावा। इटावा सफारी पार्क पारिस्थितिकी तंत्र बहाली (इकोरेस्टोरेशन) का एक बेहतर उदाहरण बनकर सामने उभरा है। यमुना नदी के बीहड़ के 350 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इटावा सफारी पार्क फैला हुआ है। इस सफारी पार्क में न सिर्फ पांच सफारी संचालित हो रही हैं बल्कि इसके अलावा कई प्रजातियों की चिड़ियां, तितलियां, वनस्पतियां, सांप और मोथ आदि भी प्रवास कर रहे हैं। वहीं सफारी पार्क में गुलाबी मैना का झुंड भी प्रवास कर रहा है और हाल ही में लुप्त होता हिमालयन गिद्ध भी दिखाई दिया है।
विज्ञापन


इटावा सफारी पार्क में इस समय पांच सफारी संचालित हो रही हैं। इनमें लायन सफारी, एंटीलोप सफारी, लेपर्ड सफारी, डीयर सफारी व बीयर सफारी शामिल हैं। इन सभी सफारी में मौजूद वन्य जीवों के अलावा सफारी पार्क के शेष आधे भाग जिसे बफर जोन कहा जाता है। इसमें भी कई प्रजातियों के पक्षी, सांप तितली अपना बसेरा बनाए हुए हैं, जो सफारी के माहौल के और भी ज्यादा मनोरम बनाते हैं। जहां सफारी पार्क में एक ओर अब तक वनस्पतियों की 451 प्रजाति पनप रही हैं तो वहीं चिड़ियों की 241 व तितलियों की 73 प्रजातियां फलफूल रही हैं।
विज्ञापन

तितली की ही प्रजाति की मोथ की भी 51 प्रजातियां सफारी में सूचीबद्ध की जा चुकी हैं। इसके अलावा सफारी में विभिन्न प्रजातियों के सांप भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इनमें विशालकाय अजगर भी शामिल हैं। इससे यमुना नदी के बीहड़ का छोटा सा यह भूभाग जैवविविधता से भरा हुआ है। हर वर्ष कुछ नए मेहमान भी सफारी में पहुंच रहे हैं। इससे इनकी संख्या में इजाफा होता जा रहा है। सफारी के डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि वर्तमान में गुलाबी मैना (रोजी स्टर्लिंग) नामक विदेशी पक्षी का एक बड़ा समूह सफारी पार्क में प्रवास कर रहा है। गुलाबी मैना का सिर छाती व पूंछ काले रंग का होता है साथ ही शरीर पर नारंगी एवं नीले रंग का चमकीला भाग दिखायी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके नर और मादा एक ही तरह के दिखते है, लेकिन प्रजनन के समय नर का रंग मादा से अधिक चमकदार प्रतीत होता है। सामान्य तौर पर यह पक्षी अगस्त सितंबर में प्रवास के लिए सफारी में आ रहे थे, लेकिन इस वर्ष कुछ पहले ही इनका आगमन हुआ है। यही नहीं लुप्त होता हिमालयन ग्रिफन वल्चर ( गिद्ध) भी सफारी पार्क में विश्राम करता दिखाई दे चुका है। इन सब के साथ इटावा सफारी पार्क जैव विविधिता का केंद्र बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed