{"_id":"6a3eddb28cf806da440bf2df","slug":"a-five-kilometer-long-traffic-jam-formed-as-soon-as-the-diversion-began-at-the-jajmau-ganga-bridge-kanpur-news-c-12-knp1024-1569748-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जाजमऊ गंगापुल पर डायवर्जन शुरू होते ही लग गया पांच किमी तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जाजमऊ गंगापुल पर डायवर्जन शुरू होते ही लग गया पांच किमी तक जाम
विज्ञापन
रामादेवी में लगा जाम।
- फोटो : संवाद
कानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जाजमऊ गंगापुल की कानपुर-लखनऊ लेन की मरम्मत के चलते डायवर्जन शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हो गया। कुछ ही देर में रामादेवी चौराहे पर चौतरफा पांच किमी तक जाम लग गया। जिसे जहां जगह मिली, वह वहां वाहन लेकर खड़ा हो गया। इससे स्थिति और भी बिगड़ गई। डायवर्जन के लिए भारी फोर्स जाजमऊ से लेकर रामादेवी तक तैनात थी पर खबर लिखे जाने तक वाहन रेंगते रहे।
यातायात पुलिस ने मरम्मत कार्य की वजह से 26 से 28 जून तक रात 10 से सुबह आठ बजे तक डायवर्जन का रूट चार्ट तैयार किया है। इसके तहत लेन से गुजरने के लिए भारी व व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया। ऐसे में लखनऊ जाने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों की भीड़ लगी रही। जाजमऊ से लेकर रामादेवी ही नहीं बल्कि नौबस्ता व टाटमिल तक जाम दिखाई दिया।
कन्नौज, हमीरपुर व इटावा से कानपुर और फिर लखनऊ जाने वाले भारी वाहन रेंगते नजर आए। नौबस्ता रामादेवी फ्लाईओवर पर डायवर्जन के कारण पुलिस की आंख से बचकर कुछ लोग विपरीत दिशा से ही वाहन निकालते रहे। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे भी जाम लगता रहा। रामादेवी चौराहे पर लखनऊ जाने वाले यात्री खड़े रहे। जब घंटों इंतजार के बाद भी लखनऊ की बस नहीं मिली, तब वह लखनऊ जाने वाली बस में बैठकर फतेहपुर से होते हुए निकल गए। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि अगर बसें घूमकर जाएंगी तो किराया निश्चित बढ़ेगा। शनिवार को इस संबंध में आलाधिकारियों से चर्चा करेंगेे।
विज्ञापन
वर्जन सड़क में गड्ढों की मरम्मत के कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। जाजमऊ नए गंगापुल पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।- राजकमल, इंजीनियर, एनएचआई
जाम में एंबुलेंस फंसी
रामादेवी चौराहे पर डायवर्जन के कारण चौराहे पर ही एंबुलेंस फंस गई। इस दौरान ट्रैफिक व पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को निकालकर रवाना किया।