{"_id":"6887d764c021f9938e0bfbd4","slug":"a-farmer-drowned-while-trying-to-cross-the-river-by-swimming-etawa-news-c-216-1-etw1002-128685-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तैर कर नदी पार करने के प्रयास में किसान की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तैर कर नदी पार करने के प्रयास में किसान की डूबकर मौत
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। बारिश के दौरान बाजार जाने के लिए सड़क के बजाय नदी तैरकर जाते वक्त किसान की डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रुकुम सिंह (70) निवासी नगला दीप शनिवार शाम अपने घर से वैदपुरा बाजार के लिए निकले थे। करीब पांच लंबी दूरी से बचने के लिए वह सेंगर नदी से होकर जाने का प्रयास कर रहे थे। नदी में उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह डूब गए। बर्रा घाट के पास उनकी डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे रुकुम सिंह का शव नदी में उतराता मिला। पत्नी रज्जू देवी व तीन पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि नगला दीप गांव से वैदपुरा बाजार जाने के लिए सीधा रास्ता सेंगर नदी के बर्रा घाट से होकर गुजरता है।
गांव के सुधीर और मनीष ने बताया कि यदि गांव से मुख्य सड़क होकर बाजार जाना हो तो करीब पांच किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं सेंगर नदी में सामान्य दिनों में पानी नहीं रहता है इसलिए उससे होकर जल्दी बाजार पहुंच जाते हैं। पैदल बाजार जाने वाले लोग अक्सर इसी रास्ते से जाते हैं। बुजुर्ग को पानी बढ़ने का अंदाजा नहीं लग सका इसलिए हादसा हो गया।