फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A farmer died due to lightning, a woman died due to wall collapse

Kanpur News: बिजली गिरने से किसान, दीवार गिरने से महिला की मौत

Wed, 18 Jun 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A farmer died due to lightning, a woman died due to wall collapse
कानपुर देहात। जिले में मंगलवार दोपहर से शाम तक हुई रुक-रुक कर गरज चमक के साथ बारिश हुई। शिवली के बलुआपुर में खेत पर धान की बेल देखने गए एक किसान पर बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि साथी किसान गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं केसरी निवादा में कच्ची दीवार ढहने से मां की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बलुआपुर निवासी किसान राम बहादुर कश्यप (50) पुत्र देवी दयाल मंगलवार शाम को साथी किसान अरविंद कठेरिया (25) पुत्र रामनरेश के साथ खेत पर धान की बेड़ देखने गए थे। इसी बीच शाम सात बजे शुरू हुई बारिश के साथ बिजली गिरने से राम बहादुर कश्यप की मौके पर मौत हो गई, जबकि पास के खेत में मौजूद किसान अरविंद झुलस कर घायल हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन घायल किसान को हैलट कानपुर ले गए। राम बहादुर की मौत पर पत्नी सरिता, पुत्र दुर्गेश व बृजेश रोने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम मैथा राजकुमार, तहसीलदार सुनील कुमार, लेखपाल सुजीत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। अधिकारियों ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं शिवली के केसरी निवादा में शाम को बारिश शुरू होने पर ज्ञानवती (48) पत्नी मुन्ना व उनकी बेटी बबली (17) खुले में रखे सामान को सुरक्षित कर रहीं थीं। इसी बीच मकान की कच्ची दीवार ढह गई। इससे दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबीं मां-बेटी को बाहर निकाल कर सीएचसी शिवली में भर्ती करवाया। वहां डॉ.शनि ने ज्ञानवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि बबली की हालत नाजुक देख हैलट रेफर किया है। ज्ञानवती की मौत पर बेटा श्रीराम, श्यामजी, बेटी सीता रोने लगी। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि घटना को लेकर संबंधित लेखपालों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed