फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A dog was locked in a drain in Ratan Orbit, and died of hunger and thirst within three days.

Kanpur News: रतन ऑर्बिट में कुत्ते को नाले में किया बंद, तीन दिन में भूख-प्यास से तड़पकर माैत

Tue, 19 May 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A dog was locked in a drain in Ratan Orbit, and died of hunger and thirst within three days.
कानपुर। कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में कुत्ते को अपार्टमेंट के मैनेजर ने गार्ड की मदद से सूखे नाले में बंद कर दिया। तीन दिन तक भूख-प्यास से तड़पकर उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था के संचालक को हुई तो उसने रतन ऑर्बिट के मैनेजर, गार्ड समेत तीन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संस्था उम्मीद एक किरण के संस्थापक और अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने बताया कि एक रतन ऑर्बिट के परिसर में मादा कुत्ता घूमती थी। लोग उसे प्यार से पिंकी बुलाते थे। खाना-पानी भी देते। इधर, 13 मई को पिंकी को कुछ लोगों ने दौड़ाया तो वह एक परिसर में बने एक सूखे नाले में जाकर छिप गई। आरोप है कि वहां मौजूद दुर्गेश ने सिक्योरिटी इंचार्ज और एक गार्ड के साथ मिलकर नाले के मुंह में बड़ा सा पत्थर रख दिया जिससे वह बाहर न निकल सकी और तीन दिन तक बिना खाना-पानी के तड़पती रही जबतक लोगों की नजर पड़ती उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर मयंक त्रिपाठी पहुंचे और पुलिस से शिकायत के बाद पिंकी का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

एसीपी पनकी आशुतोष कुमार ने बताया कि मंयक की तहरीर पर रतन ऑर्बिट के मैनेजर दुर्गेश, सिक्योरिटी इंचार्ज चंदेल और सिक्योरिटी गार्ड रमाकांत यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed