{"_id":"6a1b3d2806a606ce9205c65a","slug":"a-clinic-was-found-operating-in-a-house-above-a-medical-store-and-a-notice-was-issued-kanpur-news-c-220-1-akb1007-143475-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेडिकल स्टोर के ऊपर घर में चलता मिला क्लीनिक, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेडिकल स्टोर के ऊपर घर में चलता मिला क्लीनिक, नोटिस
Sun, 31 May 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 31 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार मानक विहीन निजी अस्पतालों, क्लीनिकों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में छापामारी करने पहुंचे एसीएमओ को अधिकांश क्लीनिक व निजी स्वास्थ्य इकाइयां बंद मिलीं। वहीं, मेडिकल स्टोर के ऊपर घर में एक क्लीनिक का संचालन होता मिला। एसीएमओ ने डॉक्टर सहित छह संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि उन्होंने शनिवार को देवीपुर स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर के ऊपर भवन में छापा मारा। यहां एक व्यक्ति मरीज का उपचार करता मिला। उसने स्वयं को एमबीबीएस डॉक्टर बताया लेकिन वह अपनी डिग्री व क्लीनिक का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर उसको नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद एचके पैथोलॉजी देवीपुर, कृष्णा डायग्नोस सेंटर मलासा, अनंतरामपुर स्थित आरवी क्लीनिक बंद मिला। सभी निजी स्वास्थ्य इकाइयों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है।
वहीं, देवीपुर सीएचसी के पास में संचालित गुप्ता दंत चिकित्सालय की जांच करने पर संचालक के पास बीडीएस की डिग्री तो मिली लेकिन उनके क्लीनिक का तीन साल से नवीनीकरण नहीं हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, पाल मार्केट फत्तेपुर स्थित आर्या क्लीनिक की जांच करने पर फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों का इलाज करते मिले। एसीएमओ ने बताया कि सभी छह क्लीनिक संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुकूल जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।