{"_id":"627178fff19079234f284c47","slug":"a-cache-of-government-medicines-caught-in-the-house-after-raiding-kanpur-news-knp694750323","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर मकान में पकड़ा सरकारी दवाओं का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर मकान में पकड़ा सरकारी दवाओं का जखीरा
विज्ञापन
औरैया। बिधूना सीएचसी अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव वसई के एक घर में पुलिस टीम के साथ छापा मारा। घर से सरकारी दवाओं का जखीरा पकड़ा गया। दवाएं कोतवाली परिसर में रखकर सूची बनाए जाने का काम खबर लिखे जाने तक हो रहा था।
मंगलवार को बिधूना सीएससी अधीक्षक डॉ.सिद्धार्थ वर्मा को रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि वसई गांव के एक घर में किसी जनपद की सरकारी दवाएं रखी हैं, जो एक झोलाछाप क्षेत्र बेच रहा है। इस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ गांव में छापा मारा। तो उस घर में सरकारी दवाएं भारी मात्रा में मिलीं।
सीएचसी अधीक्षक ने अपनी टीम लगाकर दवा के नमूने संकलित करने के साथ ही नाम व तादात की सूची तैयार करने का काम शुरू कराया है। अधीक्षक ने बताया जब तक दवा का मिलान नहीं हो जाता है तब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता है। छापे के दौरान पुलिस ने एक युवक को भी पकड़ा है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।