फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A businessman injured in a fight died during treatment.

Kanpur News: मारपीट में घायल व्यापारी की इलाज के दौरान मौत

Sun, 19 Oct 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A businessman injured in a fight died during treatment.
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर पशु बाजार निवासी व्यापारी के साथ 29 सितंबर की शाम को डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर में बाइक सवार दो लोगों ने मारपीट की थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कानपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार रात को उनकी मौत हो गई। शनिवार को शव गांव आने पर परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची एसडीएम के समझाने पर परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

सिकंदरा थाना क्षेत्र के डुबकी हसनपुर निवासी अखिलेश पांडेय (45) गांव के बाहर मुंगीसापुर पशु बाजार में नया आवास बनवाकर पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे थे। पत्नी अलका ने बताया कि पति निर्माण सामग्री का व्यापार करते थे। 29 सितंबर को वह पति के साथ डेरापुर क्षेत्र स्थित मुंगीसापुर बाजार में खरीदारी करने जा रही थी। बंबी के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे बाइक सवार मुंगीसापुर निवासी आमिर व अरमान ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। सिर में आईं गंभीर चोटों के चलते शुक्रवार रात को उनकी इलाज के दौरान कानपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इधर शनिवार को कानपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद शव दोपहर बाद गांव लाया गया। परिजन ने शव घर पर रखकर पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाने की मांग की। मौके पर मंगलपुर, डेरापुर व सिकंदरा थाना के फोर्स के साथ पहुंची एसडीएम सिकंदरा शालिनी उत्तम ने परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। इधर बेटी साक्षी, श्रद्धा ने आरोप लगाया कि पिता गोकसी के खिलाफ थे। जिन लोगों ने पिता पर हमला किया है वह गोकसी के आरोपी थे। इसी रंजिश के चलते हमला किया है। अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन ने गांव स्थित खेतों पर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि पूर्व में दर्ज मारपीट की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बेटे की मौत के दिन ही पिता के घर से नकदी व जेवर चोरी
अखिलेश के पिता शालिग्राम पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात को इकलौते बेटे की मौत की जानकारी होने पर वह पत्नी कृष्णा के साथ पुराने घर में ताला लगाकर पशु बाजार स्थित नए घर में पौत्रियों के पास चले गए थे। देर रात को घर में घुसे चोर बक्से में रखी 30 हजार रुपये की नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। सिकंदरा थानाध्यक्ष हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की ओर से घटना की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

.................
घर का इकलौता सहारा छिन गया कैसे जिएं हम
- अखिलेश की मौत पर उसकी पत्नी अलका, बेटी श्रद्धा, साक्षी, सुरभि, पिता शालिग्राम, मां कृष्णा रो-रोकर बेहाल हैं। शालिग्राम ने बताया कि वह दोनों बूढ़े हो चुके हैं। घर में बेटा अखिलेश की अकेला कमाने वाला था। उसकी हत्या से परिवार पूरी तरह से बिखर गया है। बेटे के बिना हम कैसे जिएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed