{"_id":"d1da09323305d75d12a0ad152b1b5cdb","slug":"a-big-rail-accident-pass-just-because-of-a-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की सूझबूझ से टला रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की सूझबूझ से टला रेल हादसा
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रूट पर अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात पटरी चटक गई। बुधवार सुबह वहां से गुजर रही छात्रा की नजर ट्रैक पर पड़ी तो उसने तुरंत गैंगमैन को सूचित किया।
गैंगमैन ने सतर्कता दिखाते हुए झंडी दिखाकर गोमती एक्सप्रेस को रोका। रेलवे कर्मियों ने पटरी की मरम्मत की। डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। तकनीकी विभाग का मानना है कि समय पर जानकारी न होने पर बड़ा हादसा हो सकता थ्ाा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंबियापुर रेलवे स्टेशन से पहले रूरा रेलवे स्टेशन की ओर अप लाइन की पटरी पर हल्की सी दरार थी। बुधवार की सुबह 9:40 बजे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के गुजरने के बाद पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से गुजर रही बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति सिंह पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी अंबियापुर की नजर क्षतिग्रस्त पटरी पर पड़ी।
विज्ञापन
छात्रा ने इसकी सूचना गैंगमैन को दी। गैंगमैन ने लाइन पर दौड़कर अप लाइन पर आ रही गोमती एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रोका। रूरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिव लाल पाल की सूचना पर पहुंचे झींझक पीडब्ल्यूआई के तकनीकी कर्मचारियों ने पटरी को दुरुस्त किया।
इसके बाद ट्रेनों को कॉशन लगाकर धीरे-धीरे निकाला जाता रहा। वहीं, यात्रियों और ग्रामीणों ने युवती की सूझबूझ की जमकर तारीफ की। स्टेशनमास्टर अंबियापुर मदन यादव ने बताया कि एडवांस सिंग्नल के पास अप लाइन पर रेल फैक्चर होने से सुबह 9.40 बजे से 11 बजे तक अप लाइन पर यातायात ठप रहा है।