फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A barbarian groom misdeed an innocent child, stopped the brides farewell due to the arrest of the grooms broth

UP: दरिंदे बराती ने मासूम संग किया दुष्कर्म, दूल्हे के भाई को उठाने पर...दुल्हन की विदाई रोकी, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 06 Dec 2023 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Dec 2023 10:20 AM IST
सार

Fatehpur Crime: ग्रामीणों का कहना है कि घटना करीब रात पौने 12 बजे के आसपास की है। इसी समय अगवानी हो रही थी। अगवानी में सारे लोग व्यस्त थे। डीजे के शोर में किसी को कुछ पता नहीं लगा।

विज्ञापन
A barbarian groom misdeed an innocent child, stopped the brides farewell due to the arrest of the grooms broth
पुआल के ढेर से फ्रॉक का टुकड़ा मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के रक्षपालपुर में बच्ची से दुष्कर्म के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर संदिग्धों की धरपकड़ चालू की। जांच के दौरान पुलिस ने दूल्हे के भाई को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया। नाराज बरातियों ने दुल्हन की विदाई कराने से मना कर दिया। एएसपी के मौके पर जाने के बाद बराती और घरातियों के बीच समझौता हुआ और सोमवार शाम को विदाई हो सकी। दूल्हा और परिवार के लोग गांव में ही रुके रहे।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में दूल्हे के भाई, दूल्हे की कार के चालक और रामनरेश मौर्या को हिरासत में लिया है। हालांकि रामनरेश की पहचान और मुकदमा दर्ज होने से काफी हद तक हालात साफ हो चुके हैं। किसी और के भी घटना में शामिल होने के संदेह पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने दूल्हे के भाई को शाम तक नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन

पुआल के ढेर से फ्रॉक का टुकड़ा मिला
घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को फ्रॉक का टुकड़ा मिला है। मेडिकल साक्ष्यों के लिए पुलिस ने बच्ची के कपड़ों को सुरक्षित किया है। आरोपी के कपड़े भी सुरक्षित किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटना करीब रात पौने 12 बजे के आसपास की है। इसी समय अगवानी हो रही थी। अगवानी में सारे लोग व्यस्त थे। डीजे के शोर में किसी को कुछ पता नहीं लगा।

विज्ञापन

समारोह में बच्चों का रखें ख्याल
शादी, मेले जैसे आयोजनों में अभिभावकों की जरा सी चूक बच्चों को जिंदगी भर का जख्म दे जाती है। खखरेरू थाना क्षेत्र में बच्ची से हैवानियत के मामले ने बच्चों के प्रति संजीदगी व सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सभी को झकझोर दिया है। भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में शामिल आपके बच्चों के साथ हैवानियत से लेकर हत्या तक की जघन्य वारदात हो सकती है। जिले में हुईं कुछ घटनाओं की रिपोर्ट...

विज्ञापन

केस-1

शादी से लापता शिवम लोधी की हत्या
मामला आठ दिसंबर 2022 थरियांव थाने के हासिमपुर भेदपुर गांव का है। गांव निवासी शिवम लोधी (12) शादी से लापता हो गया था। शादी में पिता, चचेरा भाई साथ गए थे। शिवम जयमाल देखने की वजह से समारोह में रुका था। 17 दिसंबर को गांव किनारे स्थित तालाब में बोरे में उसका शव मिला था। शिवम को अगवा करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने किसी तरह मामले का पटाक्षेप किया था। ग्रामीणों की नजरों में हत्याकांड अनसुलझा है। अभिभावक शिवम को अकेला नहीं छोड़ते तो शायद वह उनके बीच होता।

केस-2

बहन की शादी में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या
अहमदाबाद से बहन की शादी में शामिल होने आई युवती को 26 जून 2023 को गेस्ट हाउस से अगवा किया गया था। खंडहर में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। यह घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज निवासी सोनू उर्फ सिकंदर हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला था। शादी समारोह से युवती अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने कई घंटे बाद युवती की तलाश शुरू की थी। परिवार के सदस्य निगरानी बनाए रखते तो शायद घटना नहीं होती।

अन्य घटनाएं

  •  13 मार्च को मेला देखकर लौट रही दो किशोरियों से छह लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में घटना हुई थी। किशोरियों के साथ उनके छोटे भाई बहन थे। उन्हें बंधक बनाकर वारदात हुई थी।
  • एक साल पहले असोथर थाना क्षेत्र में भरत मिलाप देखकर 15 वर्षीय किशोरी घर लौट रही थी। किशोरी को असोथर थाने के झाल तिराहे के पास रहने वाले तीन युवकों ने अगवा कर दुष्कर्म किया था।
  • 10 अगस्त को छह वर्षीय बच्ची को पड़ोसी भोला ने टाफी दिलाने के बहाने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। थरियांव थाना क्षेत्र में घटना हुई थी।

पुलिस व्यक्तिगत आयोजनों पर निगरानी नहीं रख सकती है। भीड़भाड़ वाली जगह पर छोटे व नाबालिग बच्चों को लेकर जाने वाले परिवार और अभिभावकों को उनके प्रति सावधान रहना चाहिए। बच्चों को गुड और बैड टच की जानकारी देनी चाहिए। जिससे वह भले ही उनका करीबी हो, उसकी नीयत को भांप सके।  -विजय शंकर मिश्र, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed