फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A 55 year old man misdeed with a 13 year old girl in Kanpur Dehat

पापी निकला पड़ोसी: 55 साल के व्यक्ति ने 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, बेटी को रोता देख खौला पिता का खून

Mon, 25 Sep 2023 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रूरा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Sep 2023 10:08 PM IST
सार

थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि आरोपी सुनील को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित लड़की व आरोपी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
A 55 year old man misdeed with a 13 year old girl in Kanpur Dehat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के कानपुर देहात स्थित रूरा जिले में दुष्कर्म की घटनाएं थमी नहीं हैं। अकबरपुर क्षेत्र में सात साल के लड़के के पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना अभी लोगों के जहन से उतरी भी नहीं है कि 55 साल के एक शख्स के 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़ित लड़की को अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि सोमवार को वह गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाने गए थे। पत्नी पड़ोसी महिला के साथ खेत पर चारा लेने गई थी। वह 13 साल की बेटी को घर पर सूख रहे गेहूं की रखवाली के लिए छोड़ गया था। इसी दौरान दोपहर में मौका पाकर पड़ोस में रहने वाले सुनील (55) ने उसकी बेटी को बहाने से अपने घर बुलाया। कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के मुताबिक घर लौटने पर उसने घर का दरवाजा खुला देख बेटी को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर उसने आसपास बेटी की तलाश शुरू की। इसी दौरान सुनील के घर से बेटी के रोने की आवाज सुनीं, तो घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने पर बेटी को कमरे के कोने पर बैठे रोता देख कर सब माजरा समझ में आ गया। 

विज्ञापन

उसने सुनील को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौके से भाग निकला। पूछने पर बेटी ने उसे आप बीती सुनाई। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि आरोपी सुनील को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित लड़की व आरोपी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed