{"_id":"6aecf076e99b2ae45f09b94b","slug":"a-10-megawatt-data-center-will-be-built-in-prayagraj-at-a-cost-of-220-crore-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1705521-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रयागराज में 220 करोड़ से बनेगा 10 मेगावाट का डेटा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रयागराज में 220 करोड़ से बनेगा 10 मेगावाट का डेटा सेंटर
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को विस्तार देने की दिशा में बड़ा निवेश प्रस्ताव आया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरम (यूपीसीडा) ने प्रयागराज के सरस्वती हाईटेक सिटी में 10 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर की स्थापना के लिए मेसर्स एयरटेल एनएक्सट्रा प्राइवेट लिमिटेड को लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी किया है। परियोजना के लिए कंपनी को 4.43 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
कंपनी इस परियोजना में करीब 220 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। परियोजना शुरू होने के बाद लगभग 300 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। यूपीसीडा ने पांच और सात नंबर प्लॉट के लिए पांच नवंबर को एलओआई जारी किया है। एयरटेल एनएक्सट्रा, भारती एयरटेल समूह की डेटा सेंटर कंपनी है और देश में हाइपरस्केल व एज डेटा सेंटर नेटवर्क संचालित करती है। प्रस्तावित केंद्र से डेटा स्टोरेज, क्लाउड सेवाओं और आईटी आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यूपीसीडा के सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि डेटा सेंटर परियोजना प्रयागराज को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी आधारित गतिविधियों के उभरते केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद करेगी।