{"_id":"83317","slug":"Kanpur-83317-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों ने संभाला मतदान केंद्रों पर मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों ने संभाला मतदान केंद्रों पर मोर्चा
Kanpur
Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस, पीएसी और पैरा मिलेट्री के जवानों ने मतदान केंद्रों पर मोर्चा संभाल लिया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए खुफिया को भी सतर्क किया गया है। फोर्स के साथ एसपी और डीएसपी स्तर केअफसरों ने पूरे शहर फ्लैग और रूट मार्च कर मतदाताओं को भरोसा दिया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें, उपद्रवियों और अराजक तत्वों से निपटने के लिए हम तैयार हैं।
पीएसी और पैरा मिलेट्री (आरएएफ) के जवानों ने सीओ कलक्टरगंज ओंकार यादव की अनुवाई में हरबंश मोहाल, नरौना, बड़ा चौराहा, फूलबाग, कोतवाली, मूलगंज, बादशाही नाका क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। कर्नलगंज थाने से एसपी पश्चिम भारत सिंह यादव और सीओ कर्नल गंज मोहम्मद तारिक के नेतृत्व में बजरिया, चमनगंज, नौबस्ता थाने से एएसपी अजय कुमार साहनी के अगुवाई में बर्रा, किदवई नगर, गोविंद नगर में फ्लैग और रूट मार्च हुआ। कल्याणपुर में सीओ कल्याणपुर संजय यादव के साथ जवानों ने बिठूर, पनकी और कल्याणपुर क्षेत्र में भ्रमण किया। सीसामऊ थाने से सीअी सीसामऊ की नेतृत्व में चमनगंज, बेकनगंज, अनवरगंज और चकेरी थाने से एसपी ट्रैफिक मनीराम की अगुवाई में जवानों ने रेलबाजार और चकेरी इलाके का भ्रमण किया। फ्लैग और रूट मार्च का मकसद मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ जवानों को उनका कार्यक्षेत्र दिखाना भी था। नोडल अफसर एएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया की निगाह है। अतिसंवेदन शील और संवेदनशील क्षेत्रों में सादे कपड़ों भी पुलिस तैनात की गई है। 24 बैरियरों केजरिए शहर की सीमाएं सील कर दी गई है। मंगलवार को 478 बसों से एवीएम मशीनों को पुलिस की सुरक्षा में मतदान केंद्रों पर भेजा गया है। शाम छह बजे से मतदान केंद्रों को जवानों ने अपने कब्जे में लिया। वहां मोर्चा लगाकर किसी भी व्यक्ति केकेंद्र के भीतर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। पीएसी और आरएएफ के जवानों की तरह सभी पुलिस कर्मियों को भी बाडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, केन फील्ड और डंडे से लैस रखा गया है। रायफल और अन्य शस्त्र अतिरिक्त रूप से दिए गए हैं। नोडल अफसर ने बताया कि संवेदनशील की श्रेणी बिठूर का नारामऊ, कुलीबाजार और मकबरा ग्वालटोली का वार्ड नंबर10 एवं 10 को भी शामिल किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पीएसी और आरएएफ केजवान लगातार गश्त करेंगे। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस और पीएसी के आरएएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है। डीआईजी अमिताभ यश ने कहा है कि जवान किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। जरूरत पड़ी तो उपद्रव और गड़बड़ी करने वालों पर लाठी और गोली चलाने से भी जवान नहीं हिचकेंगे। इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।
--
अभिकर्ता नहीं ले जा सकेंगे पैन और पैसिंल
प्रत्याशियों के अभिकर्ता पोलिंग स्टेशन के भीतर इस बार पेन, पैसिंग और कागज नहीं ले जा सकेंगे। पुलिस ने इस पर रोक लगा दी है। अभिकर्ता खाली हाथ सेंटर में बैठेंगे। पहले पेन, पेसिंल और कागज ले जाने पर रोक नहीं थी। अभिकर्ताओं को पानी पीने के लिए भी सेंटर से बाहर आना होगा।
विज्ञापन
--
चेक आई, पर भुगतान नहीं मिला
मतदान ड्यूटी पर लगे जवानों के भत्ते के लिए 19 लाख रुपए का चेक मंगलवार शाम पुलिस अफसरों को प्राप्त हो गया। पर, समयसीमा खत्म हो जाने की वजह से बैंक ने भुगतान देने से मना कर दिया। अब ड्यूटी के बाद जवानों को भत्ता मिल सकेगा।
--
संदिग्धों को देनी होगी थाने में हाजिरी
निकाय चुनाव के ऐलान होने के बाद पुलिस ने शातिरों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। 50 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर, 100 से ज्यादा पर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। 20, 000 लोगों को रेड कार्ड जारी हुए हैं। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। इन संदिग्धों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान के बाद वे संबंधित थाने में जाकर हाजिरी दे। इसके बाद सीधे अपने घर में नजर आएं। चहलकदमी और जमावाड़ा लगाए दिखे, तो सख्त कार्रवाई होगी।
--
मतदान में यह व्यवस्था
3 कंपनी आएएफ, 19 कंपनी पीएसी, 25 सीओ, 30 एसओ/इंस्पेक्टर, 260 दारोगा, 310 हेड कांस्टेबल, 4500 कांस्टेबल, 7000 होमगार्ड, 500 महिला सिपाही और होगमार्ड। शहर के भीतर एक क्षेत्र के दूसरे क्षेत्र का आवागमन रोकने के लिए 57 बैरियर लगाए गए हैं। अति संवेदनशील 70 और अतिसंवेदनशील 170 बूथ हैं। इन क्षेत्रों को सर्किल में विभाजित किया गया है। इन क्षेत्रों की कमान आरएएफ के जवानों को सौंपी गई है। अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर डेढ़ सेक्शन और संवेदनशील मतदान केंद्र पर एक सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी। पुलिस लाइन में क्यूआरटी की दस टीम(एक टीम में 30 जवान), 2 कंपनी पीएसी रिजर्व रहेगी। थानों में भी फोर्स को रिजर्व रखा गया है।
--
5 सुपर जोन बनेंगे: शहर में 5 सुपर जोन बनाए जाएंगे जिनके प्रभारी एएसपी होंगे। उनके साथ एसपी रिजर्व, एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबिल, 10 कांस्टेबिल, 10 होमगार्ड और एक सेक्शन पीएसी रहेगी।
--
लोकल पुलिस रहेगी मुक्त
स्थानीय सीओ, इंस्पेक्टर और एसओ मतदान केंद्र की व्यवस्था से मुक्त रहेंगे। इनकी जिम्मेदारी शहर में कानून व्यवस्था संभालने की है। इनके साथ 1 अतिरिक्त दरोगा, 5 कांस्टेबिल, 1 हेड कांस्टेबिल भ्रमणशील रहेंगे। 3 बड़े सर्किल गोविंदनगर, कल्याणपुर और कैंट में 1-1 अतिरिक्त सीओ उपलब्ध कराए जाएंगे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में तैनात सीओ को उसी क्षेत्र में पीएसी के साथ भ्रमणशील रहना होगा। इसके अलावा कल्याणपुर, गोविंदनगर, कर्नलगंज एवं चकेरी में रिजर्व फोर्स रहेगी। सूचना मिलते ही इन्हें रवाना किया जाएगा।
--
--
दारोगा के हत्याभियुक्त पर लगी रासुका
नौबस्ता पुलिस चौकी में दारोगा देवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अधिवक्ता सौरभ वर्मा के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की गई है। मंगलवार को जेल में पुलिस अफसरों ने रासुका तामील भी करा दी।