फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: 'Mag-Gun' capable of firing 1,000 rounds per minute set to roar abroad

यूपी: विदेश में भी गरजेगी एक मिनट में हजार गोलियां दागने वाली मैगगन, बड़ी संख्या में मिला निर्यात आर्डर

Mon, 24 Aug 2026 12:25 PM IST
Shikha Pandey अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 12:25 PM IST
सार

लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) में बनने वाली अपग्रेडेड मैगगन यूरोपीय देश की सेना की पसंद बनी। निर्माणी का उत्पादन अब तक के उच्च स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन
UP: 'Mag-Gun' capable of firing 1,000 rounds per minute set to roar abroad
मैगगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एडवांस वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) में बनी अपग्रेडेड मैगगन यूरोपीय देश की सेना की पसंद बन गई है। बड़ी संख्या में मैगगन का निर्यात आर्डर मिला है। इसकी खेप भी जाने लगी है। मैगगन का टैंकों, हेलीकॉप्टरों, नौ सेना के युद्धक जहाजों में इस्तेमाल होता है। इसकी मारक क्षमता 1800 मीटर है। मैगगन से एक मिनट में 650 से एक हजार तक गोलियां निकलती हैं।
विज्ञापन


7.62 एमएम एमएमजी (मैगगन) अपने देश की सेनाओं का भी सबसे भरोसेमंद और घातक हथियार है। तीनों सेनाएं अपनी जरूरतों के अनुसार इसका इस्तेमाल करती हैं। अब इसका निर्यात भी किया जाने लगा है। यूरोपीय देश की सेना को इसका अपग्रेडेड वर्जन बेहद पसंद आया है। निर्माणी को बड़ी संख्या में इसका निर्यात आर्डर मिला है। यूरोपीय देश की सेना की जरूरतों के मुताबिक इसका वजन कम करके कुछ विशेष प्रकार के रसायन और धातुओं का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

लघु शस्त्र निर्माणी के महाप्रबंधक सुरेंद्रपति ने बताया कि 7.62 एमएम एमएमजी (मैगगन) का अच्छी संख्या में यूरोपीय देश की सेना से निर्यात आर्डर मिला है। ये निर्माणी के लिए बड़ी उपलब्धि है। निर्यात आर्डर की खेप भी रवाना की जा रही है। निर्माणी का उत्पादन भी पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक हुआ है। उत्पादन 300 करोड़ से ज्यादा का हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्पादन लक्ष्य और बढ़ाया गया है।

 

अपग्रेडेड (मैगगन) की खासियत
कैलिबर: 7.62 गुणा 51 एमएम
लेंथ :1255 एमएम
रेंज: 1800 मीटर
फायर :650-1000 राउंड/मिनट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed