फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Asif used a false identity to lure a young woman into a romantic trap

प्यार में धोखेबाजी: आसिफ ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, अब दे रहा धमकी

Mon, 24 Aug 2026 01:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Asif used a false identity to lure a young woman into a romantic trap
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती को शारीरिक शोषण के लिए ब्लैकमेल करने वाले बिहार के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हिंदू नाम से युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने युवक को मिलने बुलाया और पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की इंस्टाग्राम के जरिये पप्पू नाम के युवक से पहचान हुई। युवती ने बताया कि वह खुद को हिंदू बताता था। करीब तीन माह पहले युवती से मिलने आया। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद बिहार बुलाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। विरोध पर युवती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। पुलिस ने 11 अगस्त को युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने युवती की इंस्टाग्राम आईडी से युवक के साथ चैट की और उसे मिलने के लिए असोथर बुलाया।
विज्ञापन

वह शनिवार शाम असोथर पहुंचा। यहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ बताया। वह बिहार प्रांत पूर्णिया जिला डगरूआ थाने के वार्ड नंबर एक गेरकी निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed