{"_id":"6a8bd5ba38e59a19640cab1b","slug":"kanpur-up-t20-tickets-available-from-today-box-office-set-up-outside-the-stadium-check-the-prices-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यूपी टी-20 के टिकट आज से मिलेंगे, स्टेडियम के बाहर तैयार किया गया बॉक्स ऑफिस, जानिए कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: यूपी टी-20 के टिकट आज से मिलेंगे, स्टेडियम के बाहर तैयार किया गया बॉक्स ऑफिस, जानिए कीमतें
Mon, 24 Aug 2026 10:58 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:58 AM IST
सार
Kanpur News: ग्रीनपार्क में दूसरे चरण का पहला मुकाबला 28 अगस्त को काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच के टिकटों की बिक्री आज से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से शुरू होने वाले यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण के मुकाबलों के लिए टिकटों की ऑफलाइन बिक्री सोमवार से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर बॉक्स ऑफिस तैयार किया गया है। यहां 49 से 349 रुपये तक की टिकटें मिलेंगी।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए आरक्षित बी गर्ल्स गैलरी का टिकट 49 रुपये में मिलेगा। बी जनरल, सी स्टाल और ई पब्लिक के टिकट 99 रुपये, बी बालकनी 149 रुपये, ए पवेलियन व पवेलियन ग्राउंड 200 रुपये और डी चेयर गैलरी 249 रुपये में उपलब्ध होंगे। न्यू प्लेयर पवेलियन, ए बालकनी, पवेलियन बालकनी और वीआईपी पवेलियन के टिकट 349 रुपये के होंगे। यूपी टी-20 लीग के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ग्रीन पार्क के बॉक्स ऑफिस के अलावा बाटू टेलीफोन प्वाइंट गोविंद नगर, लाजपत नगर, दबौली मोड़, सुरपाल टायर्स फजलगंज, गौरव फर्नीचर गोविंद नगर और एएस परफेक्ट चमनगंज से भी टिकट खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले से जारी है। ग्रीनपार्क में दूसरे चरण का पहला मुकाबला 28 अगस्त को काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। कानपुर में कुल 12 मुकाबले प्रस्तावित हैं।